शाहरूख, आदित्य चोपड़ा और करण जौहर की दोस्ती में दरार क्यों, HINT:रानी 'चोपड़ा'

बॉलीवु़ड में एक चीज़ जो सबसे ज़्यादा बनती और बिगड़ती है वो है दोस्ती। लेकिन वहीं बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल सब देते हैं। इन्हीं में से एक हैं करण जौहर और आदित्य चोपड़ा। दोनों ने लगभग एक साथ अपने करियर की शुरूआत की थी और दोनों बहुत ही गहरे दोस्त हैं। इनकी दोस्ती का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यशराज प्रोडक्शन्स की कोई भी नई फिल्म के शुरूआती शॉट्स करण जौहर को ज़रूर दिखाए जाते थे और करण की धर्मा प्रोडक्शन्स की कोई भी फिल्म आदित्य चोपड़ा की मंज़ूरी के बिना फाइनल नहीं होती थी।

इस दोस्ती में साथ जुड़े शाहरूख खान और रानी मुखर्जी। रानी मुखर्जी को करण जौहर अपनी फिल्मों के लिए इतना लकी मानते थे कि उनका एक शॉट करण की हर फिल्म में होता था। लेकिन कुछ दिनों में ही सारे समीकरण बिल्कुल उल्टे पड़ गए हैं। बात समझ में तब आई जब DDLJ के 1000 वीक सेलिब्रेशन से करण जौहर गायब दिखे।

रानी मुखर्जी के रानी चोपड़ा बनने तक के सफर में शाहरूख - करण और आदित्य चोपड़ा का ये दोस्ताना टूट गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों से करण जौहर हर जगह ये बयान देते फिर रहे हैं कि शाहरूख खान और आदित्या चोपड़ा के बिना करण जौहर कुछ भी नहीं। ये दरअसल करण की आखिरी कोशिश है चीज़ें ठीक करने की। वो नहीं चाहते कि उनकी दोस्ती यूं ही बिना किसी कारण खत्म हो जाए।
ALSO READ: क्या आपने देखे हैं ये 10 रेल रोमांस?

इन सारी चीज़ों के पीछे एक बहुत बड़ा कारण है रानी चोपड़ा जो अब यशराज की क्रिएटिव हेड हैं। दरअसल इंडस्ट्री में जैसे ही रानी का बुरा दौर शुरू हुआ वैसे ही करण जौहर के बेहद करीब आ गईं करीना कपूर। ये बात रानी मुखर्जी को कुछ खास रास नहीं आई। वहीं करण जो कि उनसे अपना हर प्रोजेक्ट डिस्कस करते थे उनसे बातें छुपाने लगे। और ये दोस्ती लगभग डगमगा रही हैं। वहीं करण सलमान - आमिर के इतना क्लोज़ आ गए कि आमिर उनकी अगली फिल्म भी कर रहे हैं। जबकि चोपड़ा के लिए आज भी शाहरूख ही इकलौती चॉइस हैं। बस यही कारण है कि जहां रानी और आदित्य चोपड़ा कोई रिएक्शन देना नहीं चाह रहे हैं वहीं करण अभी भी पूरी कोशिश से ये रिश्ता बचा रहे हैं।

ALSO READ: कैसी है कभी खुशी कभी गम PART 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X