..................... एक साल पहले करण जौहर ने किया था तख्त की रिलीज डेट का ऐलान Karan johar's announced Takht release date before one year, Is this film Shelved? - Hindi Filmibeat

एक साल पहले करण जौहर ने किया था तख्त की रिलीज डेट का ऐलान, क्या ठंडे बस्ते में चली गई है फिल्म?

काफी समय से चर्चा में चल रही करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कुछ समय से लगातार इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबरें थीं। फैंस इंतजार कर रहे थे कि ये इस फिल्म का आनंद वो कब उठाएंगे। आपको बता दें कि अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है। आज से 1 साल पहले 1 फरवरी 2020 को करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक टीजर साझा किया था..

इस टीजर में ये ऐलान किया गया था कि तख्त क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। जिसमें बताया गया था कि इस फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2021 है। अब खबरें आ रहीं हैं कि करण जौहर की ये मल्टीस्टारर फिल्म अब पूरी तरह से डिब्बाबंद हो चुकी है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है कि ऐसा हुआ है।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर की अहम भूमिका में थे।

डायलॉग सामने आया था

डायलॉग सामने आया था

तख्त के टीजर में एक डायलॉग सामने आया था कि.. 'मुग़ल शहज़ादों के लिए तख्त का रास्ता अपनो के ताबूत से होकर जाता था।

पीरियड ड्रामा

पीरियड ड्रामा

अगर ये रास्ता मुहब्बत से होकर जाता तो हिंदुस्तान का इतिहास कुछ और होता।' इससे साफ पता चलता है कि फिल्म एक पीरियड ड्रामा साबित होने वाली थी जिसमें इतिहास के पन्ने खंगाले जाने वाले थे।

1 साल पहले

1 साल पहले

लेकिन अब जो खबर आ रहीं हैं उसमें करण जौहर का 1 साल पहले वाला ट्वीट वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

कलंक

कलंक

करण जौहर ने इसके पहले कलंक जैसी फिल्म बनाई थी कि काफी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी और वरुण धवन लीड रोल में थे।

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में कार्तिक आर्यन? साइन कर लिया प्रोजेक्ट!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X