करन जौहर को होती है राजकुमार हिरानी ने जलन!
कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक करन जौहर युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इतने सक्सेस होने के बावजूद एक ऐसे निर्देशक हैं जिनसे करन को थोड़ी जलन है। जी हां, और ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद करन का कहना है।
फिल्म निर्माता-निर्देशक करन जौहर का कहना है कि उनमें राजकुमार हिरानी की फिल्में जैसी फिल्में बनाने की 'काबिलियत' नहीं है। करन ने कहा कि, मैं राजू हिरानी के काम का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन साथ ही थोड़ी ईष्या भी होती है।
आपको बता दें, राजू हिरानी '3 इडियट्स', 'मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस.' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। जबकि उनकी आगामी फिल्म पीके भी इस साल सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यह 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।
करन ने सोमवार को फिल्म बाजार फिल्मोत्सव के आखिरी दिन 'ऐन आफ्टरनून एट फिल्म बाजार विद राजीव मसंद' में कहा, 'मैंने हर किसी का मुकाबला किया है लेकिन हिरानी बेहतरीन हैं। मुझे हिरानी से ईर्ष्या होती है। मैं कभी उनके जैसा काम करने में समर्थ नहीं रहा। उनकी फिल्मों में बेहतरीन विचार होते हैं। मेरे अंदर शायद वह काबिलियत नहीं है। मैं भी उस तरह की फिल्में बनाना चाहूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications
