मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों में परफेक्शन लाने के लिए किस हद तक जाते हैं ये तो वो ही जानते हैं। उन्हें अपने किरदार की एक एक चीज उसके कपड़े, उसके आभूषण, जूते हर एक छोटी सो छोटी चीज में एकदम परफेक्शन चाहिए होता है। वहीं राजकुमार हिरानी भी आमिर से किसी मामले में पीछे नहीं। वो भी अपनी फिल्मों को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं करते।
लगान फिल्म की ही बात करें तो उस दौरान आमिर खान ने अपने किरदार के मुताबिक कपड़े पहने थे और साथ ही उन्हें अपने कानों में बड़ी बड़ी बालियां पहननी थीं। जो कानों के कुंडल उन्हें दिये गये वो उन्हें पसंद नहीं आए तो उन्होंने किरण राव जो कि उस वक्त लगान फिल्म में बतौर असिस्टेंट काम कर रही थीं के कानों की बालिया लेकर पहन लीं।
पीके के लिए भी आमिर ने कुछ ऐसी ही हरकतें की हैं तो आइये जानते हैं पीके आमिर ने क्या-क्या किया साथ ही अनुष्का और राजकुमार हिरानी ने भी फिल्म के लिए कितनी कुर्बानियां दीं।
आमिर ने उतार दिये कपड़े
सबसे पहले तो जो आज तक किसी और सुपरस्टार ने नहीं किया वो आमिर ने कर दिखाया। उन्होंने पीके के पहले पोस्टर के लिए सारे कपड़े उतारकर सिर्फ ट्रांजिस्टर पहन लिया।
मांग मांग कर पहने कपड़े
खबर ये है कि राजकुमार हिरानी जहां भी जाते थे वहां के गांव के लोगों द्वारा पहने गये कपड़ों उनके पारंपरिक परिधानों को नये कपड़ों से बदलकर ले लेते थे और आमिर खान उन कपड़ों को पहनते थे। इससे फिल्म में तरह तरह के और खूबसूरत परिधानों का प्रयोग किया जा सका।
आमिर ने खाए 10 हजार से ज्यादा पान
आमिर खान ने पीके फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब 10 हजार से भी ज्यादा पान खाए। फिल्म के कुछ पोस्टर भी हैं जिनमें आमिर खान मुंह में पान खाए हुए नज़र आ रहे हैं। असल में आमिर को अपने मुंह के अँदर और होंठों का रंग ऐसा करना था कि लाल दिखे। इसके लिए उन्हें इतने पान खाने पड़े। हर सीन की शूटिंग से पहले उन्हें करीब 10 पान खाने पड़ते थे।
अनुष्का ने नहीं मनाई दीवाली
पीके फिल्म की शूटिंग के चलते अनुष्का शर्मा ने तो दीवाली तक नहीं मनाई। ऐसी खबर आई की पीके के प्रमोश व पीके की शूटिंग को खत्म करने के चक्कर में अनुष्का इतनी व्यस्त हो गयीं कि वो दीवाली मना ही नहीं पाईं।
राजकुमार बने डांस कोरियोग्राफर
पीके के एक गाने के लिए राजकुमार को कुछ अलग से और नॉन बॉलीवुड स्टेप्स चाहिए थे। जो कि उन्हें नहीं मिल रहे थे। सभी बडे़ कोरियोग्राफर्स से उन्होंने कराकर देख लिया काफी ऑडीशन भी लिये लेकिन उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगा और आखिरकार उन्होंने खुद ही वो सिगनेचर स्टेप्स बनाए


Click it and Unblock the Notifications