ज़ुबान से फिसले: करण जौहर को गिफ्ट रैप लगीं जैकलीन, खोलने का किया मन!
कभी कभी बहुत ज़्यादा बोलना सेहत और इमेज दोनों के लिए ही हानिकारक हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड के A List डायरेक्टर करण जौहर के साथ। गौरतलब है कि करण जौहर डायरेक्टर होने के साथ ही एक बहुत अच्छे होस्ट हैं और उन्हें अक्सर ही अवार्ड शो होस्ट करने के लिए बुलाया जाता है। इसका एक कारण ये भी है कि करण पूरी इंडस्ट्री के दोस्त हैं और उनकी किसी बात का कोई बुरा नहीं मानता।
लेकिन करण जौहर की ये बड़बोलेपन की आदत उन्हें कभी कभी बहुत बुरा फंसा देती है और दूसरों को भी। हाल ही में एक अवार्ड शो के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ। और करण की इस हरकत से जैकलीन फर्नांडीज़ पानी पानी हो गईं।
दरअसल करण जौहर इस शो को होस्ट कर रहे थे और जैकलीन को बेस्ट स्टाइल दीवा का अवार्ड लेने स्टेज पर आना था। उनका आउटफिट बेहद अलग था और यही बात करण ने पकड़ ली। जैकलीन का गाउन दरअसल ज़रूरत से कुछ ज़्यादा ही पफ्ड था। और उन्होंने कहा कि आप बिल्कुल उस गिफ्ट रैप की तरह लग रही हैं जिसे खोलने के लिए लोग इतने उतावले होते हैं कि पार्टी खत्म होने का इंतज़ार करते हैं।
ALSO READ: कहानी की बैंड: स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बच्चे बोर्ड एग्जाम में पास कैसे हुए!
वैसे तो बड़ा ही बेहुदा सा मज़ाक था जिसका कोई तुक नहीं था लेकिन जैकलीन बेचारी क्या करतीं। करण की इस बेतुकी बात पर वो बस हंस कर रह गईं। अपना अवार्ड लिया और वापस चली गईं। हालांकि जैकलीन लग बेहद खूबसूरत रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications
