..................... Karan Johar To Direct Shahid Kapoor in his Next? - Hindi Filmibeat

OMg! न शाहरूख, न सलमान.. ये होंगे करण जौहर की अगली फिल्म के हीरो..

[गपशप] क्या करण जौहर अपनी अगली फिल्म में शाहिद कपूर को मेनलीड एक्टर लेने वाले हैं? फिलहाल करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें शाहिद कपूर के साथ सीक्रेट मीटिंग करते स्पॉट किया गया है।

कुछ समय पहले इन खबरों ने काफी सुर्खियां पकड़ी थीं कि टीवी रिएलिटी शो जज करते करते करण जौहर और शाहिद कपूर के बीच काफी कड़वाहट आ गई है। लेकिन खुशी की बात है कि जल्द ही दोनों ने इन बातों को गलत साबित कर दिया।

Oppss.. फिल्म की सेट पर साथ सोते पकड़े गए रणबीर कपूर- अनुष्का शर्मा!

पिछले साल शाहिद कपूर ने करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'शानदार' में काम भी किया था। अब शाहिद कपूर को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ऑफिस से बाहर निकलते स्पॉट किया गया। लिहाजा, हो सकता है कि करण अपनी अगली फिल्म के लिए शाहिद को लेना चाहते हों!

हाल ही में करण जौहर ने अपनी एक फिल्म की घोषणा भी की है। हम्मम.. यदि यह खबर सच साबित होती है, तो शाहिद फैंस के लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती।

बहरहाल, यहां जानते हैं करण जौहर ने अब तक किन किन सितारों का करियर बनाया-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X