और मान गईं कंगना रणावत...
कंगना रणावत काफी बोल्ड अभिनेत्री मानी जाती हैं साथ ही को उनको उनके फैशन सेंस के लिए बॉलीवुड में जाना जाता है। मगर कंगना ने बिकनी पहनने से मना कर दिया। जिससे फिल्म के निर्देशक डेविड धवन को झटका लगा है।
कंगना इन दिनों थाईलैंड में रास्कल्स फिल्म की शूटिंग कर ही है। इस फिल्म के एक सीन के लिए कंगना को बिकनी पहनने के लिए कहा गया लेकिन कंगना ने मना कर दिया। फिल्म में उनके हीरो संजय दत्त और अजय देवगन भी उन्हें बिकनी पहनने के लिए तैयार नहीं कर पाए। सूत्रों का कहना है कि पहले कंगना बिकनी पहनने के लिए राजी थी।
एक मीठी छुरी दूसरा फीका पान- तनु वेड्स मनु
यहां तक कि उन्होंने खुद जाकर अपने लिए बिकनी की शापिंग की थी। मगर ऐन वक्त पर कंगमा का मूड बदल गया और डेविड को उन्हें बिकनी पहनने के लिए राजी करने में 4 घंटे लग गए। कंगना को लग रहा था कि उन्होंने तनु वेड्स मनु के लिए वजन बढ़ाया है और इसलिए उनपर बिकनी अच्छी नहीं लगेगी। मगर डेविड धवन के मनाने के बाद वो मान गईं।
कंगना को बीच पर फिल्माए गए इस सीन में समंदर से बाहर आते हुए दिखाया गया है। इस सीन में संजय और अजय को उनकी बिकिनी को घूरते हुए दिखाया जाना था यही वजह थी जिसकी वजह से कंगना थोडा़ असहज थी। मगर डेविड के समझाने के बाद अब कंगना भी खुश और डेविड धवन भी।


Click it and Unblock the Notifications