एक मीठी छुरी दूसरा फीका पान- तनु वेड्स मनु

By Neha Nautiyal

कलाकार: कंगना राणावत, आर माधवन, दीपक डोबरियाल
निर्देशक: आनंद रॉय
संगीत: कृष्णा
रेटिंग: 3/5

फिल्म को रोमांटिक कॉमेड़ी कहा जा सकता है। फिल्म शुरु होती है वहां से जब एक एनआरआई लड़का शादी करने वापस भारत आता है। फिल्म वास्तविकता के बेहद करीब दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में ना ही बड़े सेट्स का प्रयोग हुआ है और ना डिजायनर कपड़ों का। तनु वेड्स मनु एक मध्यम वर्गीय परिवार की कहानी है। शादी के बैकड्राप में रखकर बनाई गई इस फिल्म को एक परफेक्ट रोमांटिक कॉमेडी के तौर पर पेश करने में निर्देशक चूक गए हैं।

पहली चीज ये की कहानी मे काफी झोल हैं, कुछ ऐसे ट्विस्ट भी हैं जो समझ नहीं आते। जैसे फिल्म के क्लाइमेक्स में अचानक तनु को मनु से प्यार हो जाना.. काफी अजीब लगता है। पर ये हिंदी फिल्म है यहां कुछ भी हो सकता है। फिल्म मे जिस चीज की कमी सबसे ज्यादा कमी खलती है वो माधवन और कंगना की कैमिस्ट्री। जो पूरी फिल्म मे गायब है। दूसरा फिल्म धीमी गति से आगे बढ़ती है जो कॉमेड़ी को बजाए स्लो मोशन फिल्म ज्यादा लगने लगती है।

देखने लायक कैमिस्ट्री है माधवन और दीपक डोबरियाल की। दीपक बेहद नेचुरल एक्टर हैं.. माधवन ने कहानी की डिमांड के मुताबिक बहुत अच्छी एक्टिंग की है। मगर कंगना.. एक बिंदास लड़की का किरदार निभाने में चूक गई हैं। कंगना की डायलॉग डिलीवरी अभी तक खराब है। कंगना की एक्टिंग में वो बात नहीं दिखती जो कि फिल्म की जान होनी चाहिए थी।

क्या पता इस फिल्म के लिए लोग उन्हें वैसे ही याद करते जैसे करीना को जब वी मेट के लिए करते हैं। एक्टिंग के फुल नम्बर जाने चाहिए माधवन, दीपक और स्वरा भास्कर को। स्वरा ने फिल्म में कंगना की दोस्त का रोल किया है। फिल्म का संगीत काफी अच्छा है। जुगनी और रंगरेज अच्छे गाने हैं। अगर आप अपना मूड फ्रेश करना चाहते हैं और देखना चाहते हैं थोड़ा प्यार थोड़ा कॉमेडी तो ये फिल्म देखने जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X