मां बनने वाली हैं विद्या बालन, छोड़ी घोष की फिल्म

एक बार फिर से अभिनेत्री विद्या बालन के गर्भवती होने की खबर आयी है। अंग्रेजी अखबार बॉम्बे टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक विद्या बालन मां बनने वाली हैं और इसलिए ही वह पिछले काफी दिनों से मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल के चक्कर लगाते दिख रही हैं।

शादी के साइड इफेक्ट्स के बाद अब जासूसी के इफेक्ट्स दिखाएंगी विद्या!

हालांकि पिछले दिनों भी ऐसी ही खबर आयी थी जिसका जोरदार खंडन विद्या ने किया था और कहा था कि जिस दिन उन्हें मां बनने की खबर मिलेगी वह अपनी खुशी जरूर लोगों से बांटेगी लेकिन फिलहाल अभी उनका फैमिली प्लान करने का इरादा नहीं है।

Did You Know: सिद्धार्थ राय कपूर को बाप बनने की काफी जल्दी है

लेकिन एक बार फिर से विद्या के गर्भवती होनें की खबर ने सबको चौंका दिया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अपने इसी कारण की वजह से उन्होंने अपने फेवरेट सुजॉय घोष की फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' को छो़ड़ दिया है और अब उनकी जगह सुजॉय ने कंगना रनाउत को साइन कर लिया है।

Did You Know: विद्या बालन ने साल 2012 दिसंबर में यूटीवी मोशन के हे़ड सिद्धार्थ राय कपूर से शादी की थी। विद्या, मिस्टर कपूर की तीसरी बीवी हैं। इसलिए ऐसे में हो सकता है कि विद्या फैमिली प्लान कर रही हों क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि विद्या को भले ना हो लेकिन सिद्धार्थ को बाप बनने की काफी जल्दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X