शादी के साइड इफेक्ट्स के बाद अब जासूसी के इफेक्ट्स दिखाएंगी विद्या!
विद्या बालन बॉलीवुड की एक ऐसे अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभी तक के करियर मे काफी अलग अलग तरह की फिल्में और किरदार निभाए हैं। विद्या बालन को हर बार कुछ नया और कुछ चुनौतीपूर्ण करने में ही मजा आता है। शादी के बाद जैसा कि विद्या का कहना है, वो काफी बदल गयी हैं वो अपने काम को लेकर और भी ज्यादा फोकस हो गयी हैं और अब वो किरदार और फिल्मों को चुनने में ज्यादा सतर्क भी हो गयी हैं। दिया मिर्जा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म बॉबी जासूस विद्या को बहुत ही इंटरेस्टिंग लगी। इस फिल्म में विद्या का ही मुख्य किरदार है और कुछ कुछ ये फिल्म विद्या की पिछले साल रिलीज हुई कहानी से मिलती जुलती भी नज़र आ रही है। जिसमें विद्या अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए एक अनजान शहर जाती है और हत्यारों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करती है।
विद्या बालन को भिखारी के भेष में देखकर हैरान थे लोग!
बॉबी जासूस के बारे में बात करते हुए विद्या बहुत ही उत्साहित हो जाती हैं और कहती है "ये बहुत ही मनोरंजक अनुभव था। जब मुझे ये फिल्म ऑफर की गयी थी तो मैं तो हैरान थी कि बॉलीवुड में कोई महिला जासूस पर फिल्म बनाना चाहता है। अभी तक तो बॉलीवुड में इस तरह के किरदार अक्सर मेल एक्टर्स को ही जाते थे। लेकिन अब जबकि किसी ने महिलाओं के लिए ऐसा किरादर लिखा है तो उसकी शुरुआत भी मुझसे की जा रही है। ये वाकई बहुत ही बेहतरीन है।"


Click it and Unblock the Notifications












