..................... Kamal Hassan wants to work with Sonakshi Sinha | सोनाक्षी सिन्हा के दीवाने हुए कमल हसन - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी के दीवाने हुए कमल हसन

By Neha Nautiyal

लगता है सोनाक्षी के सितारे बुलंदियों पर हैं शायद इसीलिए दबंग ने सोनाक्षी सिन्हा को रातों रात स्टार बना दिया। भले ही फिल्म में उनकी कोई खास भूमिका नहीं थी मगर दबंग के कारण इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ और सिर्फ सोनाक्षी का बोल बाला है।

हर बड़ा-छोटा कलाकार उनके साथ काम करने को बेताब है। सोनाक्षी के साथ फिल्म करने की चाहत रखने वाले अभिनेताओं में अब दक्षिण के सुपस्टार अभिनेता कमल हासन का नाम भी शामिल हो गया है।

डायना का नया चेहरा सोनाक्षी

सुनने मे आया है कि कमल अपनी नई फिल्म मे सोनाक्षी को बतौर हिरोईन लेना चाहते हैं। इन दिनों सोनाक्षी अक्षय कुमार के साथ जोकर की शूटिंग में व्यस्त हैं और अब कमल के साथ काम करने का प्रस्ताव सुनकर उनके पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे।

आखिर कौन ऐसी अभिनेत्री होगी जो कमल हासन के साथ काम नहीं करना चाहेगी इसलिए सोनाक्षी ने भी पहली बार में ही कमल को हां बोल दिया। बस अब सोनाक्षी की डेट्स को लेकर कमल और फिल्म के निर्देशक के साथ बात चल रही है। ये फिल्म तमिल में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X