हेयरड्रेसर को इन्वाइट नहीं करने पर शाहरूख-आदित्य चोपड़ा से नाराज़ काजोल!
काजोल और शाहरूख खान के बीच तो कोल्ड वार चल ही रहा है लेकिन काजोल और आदित्य चोपड़ा में भी आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बहुत देर से ही सही लेकिन ये बात सामने आ ही गई कि काजोल आदित्य चोपड़ा और शाहरूख खान से बहुत नाराज़ चल रही हैं क्योंकि उनके हेयरड्रेसर को तवज्जो नहीं दी गई!
लेकिन भई जब हेयरड्रेसर का नाम करण जौहर हो तो नाराज़गी जायज़ है। दरअसल करण जौहर जिन्होंने आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में एक कैमियो किया था, दिलवाले की 1000 वीक सेलीब्रेशन में नहीं दिखे तो लोगों को मसाला मिलना लाज़िमी था।
लेकिन यह बात काजोल को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने खुलकर नाराज़गी ज़ाहिर की है। इतना ही उन्होंने इसके लिए आदित्य चोपड़ा को खूब खरी खोटी सुनाई है। उनका कहना था कि करण इस फिल्म का बहुत अहम हिस्सा थे। वो ना सिर्फ असिस्टेंट डायरेक्टर थे बल्कि उन्होंने काजोल के बाल बनाने से लेकर उनकी हर चीज़ का ख्याल रखा था। और उन्हें ऐसे इग्नोर कर देना बिल्कुल गलत था।
ALSO READ: क्या आपने देखे हैं ये 10 रेल रोमांस?
गौरतलब है कि करण जौहर और आदित्य चोपड़ा एक दूसरे के इतने करीब रहे हैं कि करण छोटी से छोटी सलाह भी उन ही से लेते हैं। ऐसे में इनविटेशन ना मिलना उन्हें खला तो ज़रूर होगा। वो भी तब जब वो ये मानने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाते कि आदित्य चोपड़ा और शाहरूख खान ने उन्हें बनाया है।
ALSO READ: DDLJ स्पेशल:10 डायलॉग्स जो आपने ज़रूर बोले होंगे


Click it and Unblock the Notifications
