जॉन की शादी प्रिया संग और डेट किसी और के साथ!
जॉन ने पीटीआई से बात करते हुई कहा आई मी और मैं एक बहुत ही अच्छी और लोगों की जिंदगी से जुड़ी हुई फिल्म है। लेकिन ये कोई मार्केटिंग टूल नहीं है। मैंने अपने निर्माता से कहा कि मैं जर्नलिस्ट्स के साथ बात करने के इस मौके को यूज़ करना चाहता हूं। ताकि मैं उनसे जान सकूं कि क्या उनकी जिंदगी में उनके रिश्तों के बीच कुछ समस्या है। साथ ही मैं इस बारे में उनके विचार भी जानना चाहता था। अपनी डेट के बाद जॉन ने कहा कि उन्हें इस डेट पर काफी अच्छा लगा। उन्होंने जो भी वक्त इन जर्नलिस्ट्स के साथ बिताया वो बेहतरीन था।
जॉन ने अपनी इस डेट के बारे में बताते हुए कहा "मैंने बहुत ही बेहतरीन वक्त गुज़ारा। ये बहुत ही बेहतरीन था। मैं सभी जर्निलिस्ट्स की तारीफ करना चाहूंगा जो कि मेरे साथ वहां थे। असल में मैं उन्हें जर्निलिस्ट नहीं बुलाना चाहूंगा मैं उन्हें यंग और खूबसूरत महिला कहना चाहूंगा जो कि अपने सपनों को लेकर बहुत ही पैशिनेट हैं। मुझे लगता है कि वो सभी बहुत ही प्यारे लोग हैं और मुझे उनके साथ रहकर बहुत अच्छा लगा।" वैल अब जॉन प्रिया को छोड़कर जर्निलिस्ट्स के साथ डेटिंग कर रहे हैं तो उम्मीद है कि प्रिया को इस बात की जानकारी होगी, और अगर नहीं है तो प्रिया को छोड़ा सा सतर्क हो जाना चाहिए कहीं जॉन हाथ से निकल ना जाएं। पढ़ाई के साथ साथ जॉन पर भी प्रिया को ध्यान देना शुरु कर देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
