दो साल बाद प्रिया से शादी करेंगे जॉन अब्राहम
सिने जगत के हैंडसम और डैंशिग हीरो में से एक ज़ॉन अब्राहम की शादी का इंतजार उनके फैंस को बेकरारी से हैं। इस मुद्दे पर हमेशा शांत रहने वाले जॉन ने अब चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो और उनकी प्रेमिका प्रिया रुंचाल एक-दूसरे को बेइंतहा चाहते हैं।
जॉन ने कहा कि वो प्रिया से ही शादी करेंगे लेकिन दो साल बाद क्योंकि प्रिया अभी पढ़ाई कर रही है और उसकी पढ़ाई पूरी होने में अभी दो साल और हैं। इसलिए जॉन दो साल का इंतजार कर रहे हैं। अपने इस खूबसूरत इंतजार के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा कि प्रिया बहुत ही प्यारी और सुलझी हुई लड़की है जिसका साथ पाकर मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझता हूं इसलिए मुझे यह इंतजार भी अच्छा लग रहा है। शादी तो प्रिया से ही करनी है इसलिए दो साल बाद ही सही।
मालूम हो कि जॉन और बिपाशा बसु कभी दो जिस्म और एक जान हुआ करते थे लेकिन नौ साल बाद यह प्रेम संबंध अचानक से टूट गया जिसका कारण कोई नहीं जान पाया। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन को तो प्रिया रुंचाल मिल गयीलेकिन बिपाशा आज भी तन्हा हैं तभी तो उनका नाम सलमान खान, हरमन बावेजा, डीनो मारियो जैसे ना जाने कितने लोगों से जुड़ता रहता है। देखते हैं कि दो साल बाद जॉन क्या वाकई में प्रिया से शादी कर पाते हैं कि नहीं? आपको बता दें कि प्रिया रूंचाल एक बैंकर है जो कि मुंबई में वर्ल्ड बैंक में नौकरी करती है।


Click it and Unblock the Notifications












