OUCH:सलमान ने किक के सीक्वल से कर दिया जैकलीन को किक?
सलमान खान किक का सीक्वल लिख रहे हैं ये कोई नई बात नहीं रह गई। पर जो हम बताने जा रहे हैं वो थोड़ा चौंकाने वाला ज़रूर है। दरअसल, हमारी जैकी बेबी यानि जैकलीन फर्नांडीज़ को किक 2 के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनकी मानें तो ऐसे किसी प्रोजेक्ट की जानकारी ना उन्हें साजिद से है ना ही सलमान से।
अब इसके दो ही मतलब हो सकते हैं। सलमान और साजिद से जैकलीन की करीबी देखकर तो लगता है कि ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही। या फिर एक मिनट, सलमान की हर नई हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज़ भी आउट हो गईं? एक कैटरीना को छोड़ दिया जाए जो कि सलमान की गर्लफ्रेंड बन गई थी, तो हर हसीन चेहरे की एक फिल्म बाद यही गत होती है।
चाहे वो ज़रीन खान हों, स्नेहा उल्लाल या फिर डेज़ी शाह। हालांकि जैकलीन का कद इन सबसे कहीं ऊपर लग रहा था लेकिन किक के बारे में अगर उन्हें कुछ नहीं पता है तो फिर कुछ तो गड़बड़ है। वरना अब तक इस बात की खबर जैकी बेबी को होती ही।
ALSO READ: कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!
एक मिनट...वैसे जैकलीन इधर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के मौजूदा बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की तारीफों के भी काफी पुल बांध रही थीं। तो क्या लगता है आपको जैकलीन को वापस किक मिलेगी?


Click it and Unblock the Notifications
