आमने-सामने दीपिका-कैटरीना
एक बार फिर से बॉलीवुड की दो हसीनाएं आमने-सामने आ गई हैं। और ये दोनों हसीनाएं हैं कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण। खबर है कि दोनों ही हीरोईनें फिल्म जोकर को लेकर तू-तू-मैं-मैं में उतर आयीं है। सूत्रों के मुताबिक , फिल्म तीस मार खां करते समय कैटरीना ने अक्षय से इस फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। तब उन्हें लगा था कि कहने भर से जोकर उनके खाते में आ गई है। जबकि दीपिका को फिल्म में शामिल करने की बात हाल में उठी है।
पढ़े : प्रियंका चोपड़ा बनेंगी इंदिरा गांधी!
माना जा रहा है दीपिका निर्माता-निर्देशक शिरीष कुंदुर की पहली पसंद हैं और किरदार में फिट बैठती हैं। अब अक्षय दुविधा में हैं। कैट और अक्षय की जोड़ी ने कई हिट फिल्म दी है। कैट को अक्षय का करीबी भी माना जाता है। उधर, दीपिका अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद जोकर के लिए तारीखें देने को तैयार हैं। बेचारे अक्षय कुमार की तो बैंड बज गई है अब देखना ये है कि वो क्या करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications