न्यूकमर पर हुए सिद्धार्थ लट्टू, तलाक की दहलीज पर विद्या?

लगभग डेढ़ साल पुरानी विद्या बालन और सिद्धार्थ राय कपूर की शादी के बारे में एक दुखद खबर सुनने में आ रही है, खबर है कि दोनों के बीच में कुछ सही नहीं चल रहा है। कहा जा रहा है कि यूटीवी हेड मोशन के सीईओ सिद्धार्थ इन दिनों अपनी ऑफिस के एक न्यूकमर गर्ल को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। जो कि विद्या बालन को पचाये नहीं पच रहा है।

पिछले दिनों वो अपनी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' के प्रमोशन के सिलसिले में देश से बाहर थीं, उस दौरान सिद्धार्थ और उनकी न्यू कमर के बीच में दोस्ती और गहरा गयी है जिसकी वजह से विद्या और सिद्धार्थ में झगड़े शुरू हो गये हैं।

इसलिए ही विद्या ने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया है और अपनी आने वाली फिल्म 'बॉबी जासूस' का प्रमोशनल शिड्यूल भी आगे खिसका दिया है। और शायद यही वजह थी कि विद्या आईफा के लंबे प्रोग्राम में भी शामिल नहीं हुईं ताकी वो अपना वक्त अपने घर और पति को दे सकें और विद्या के बिजी होने का सिद्धार्थ फायदा नहीं उठायें।

सुनने में तो यह भी आया है कि विद्या इस बात के स्ट्रेस से भी काफी परेशान हैं और इसी कारण वो अस्पताल के चक्कर काट रहीं हैं जिसे कि लोगों ने उनकी प्रेगनेंसी से जोड़ दिया है। वैसे इस खबर पर ना तो विद्या और ना ही सिद्धार्थ की ओर से कोई प्रतिक्रिया आयी है। वैसे आपको बता दें कि विद्या, सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं।

इससे पहले सिद्धार्थ की शादी उनके बचपन की दोस्त से हुई थी और बाद में उनसे अलग होने के बाद सिद्धार्थ ने एक टीवी प्रोड्यूसर से शादी की थी लेकिन उससे भी ज्यादा दिन तक सिद्धार्थ निभा नहीं पाये। फिर उनकी जिंदगी में विद्या बालन आयीं जिनके साथ लंबा वक्त बिताने के बाद उन्होंने दिसंबर 2012 में शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X