और विद्या ने ले लिए सिद्धार्थ संग सात फेरे

बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन ने आज बिजनेस मैन सिद्धार्थ राय कपूर संग सात फेर ले लिए हैं। ऐसी खबर आ रही है कि विद्या-सिद्धार्थ ने आज सुबह 4.45 बजे मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली है, पहले खबर थी कि यह शादी आज सुबह बड़े धूम-धाम से होगी लेकिन शायद किसी खास मूहुर्त के लिए प्रोग्राम में हेर-फेर किया गया। इस शादी की खबर मीडिया कर्मियों को भी नहीं दी गयी थी। शादी में दोनों के करीबी मित्र और परिवार वाले ही शामिल हुए हैं। शादी के बाद रिसेप्शन कल यानी शनिवार को चेन्नई में होगा।

गौरतलब है कि विद्या-सिद्धार्थ पिछले काफी समय से डेटिंग कर रहे थे। पिछले काफी समय से अपने रिश्तों पर चुप रहने वालों ने अभी तक शादी के लिए भी मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा।

पहली बार मंगलवार को दोनों मीडिया के सामने आये। उस दिन संगीत का फंक्शन था। जिसमें विद्या-सिद्धार्थ के परिवार वाले और मित्र ही शामिल हुए थे। यही हाल मेंहदी की रस्म का भी था, जिसमें बॉलीवुड दिवा रेखा को छोड़कर कोई और शामिल नहीं हुआ। विद्या, सिद्धार्थ की लाइफ में तीसरी महिला है इसलिए आज शादी के बाद विद्या, सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी बन गयीं। जबकि विद्या की यह पहली शादी है और उनका नाम सिद्धार्थ को छोड़कर किसी और के साथ नहीं जुड़ा है।

खबर है कि शादी के बाद भी विद्या,फिल्मों में काम करती रहेंगी। लोगों ने विद्या को उनकी आने वाली जिंदगी के लिए ट्विटर परबेस्ट ऑफ लक बोला है और दिल से दुआएं दी है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में आने वाला हर एक लम्हा बेहद ही खूबसूरत और यादगार हो। विद्या यूंही हमेशा मुस्कुराती रहें, स्वस्थ और आबाद रहें। वो फिल्मों में भी सफलता पूर्वक सक्रिय रहें और अच्छी फिल्में करती रहें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X