तगड़ा Rumor: सलमान के 'खान'दान का हिस्सा बनने वाली हैं सोनाक्षी...देखिए तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा, शायद खान दान का हिस्सा बन चुकी हैं। दरअसल, अगर सूत्रों की मानें तो वो और उनके एक्स बॉयफ्रेंड बंटी सचदेव आज कल एक साथ नज़र आ रहे हैं। बंटी सचदेव, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं।
हाल ही में बंटी और सीमा अपनी मम्मी का 60वां जन्मदिन मनाते दिखे जहां सोनाक्षी मौजूद भी थीं और उन्हें तस्वीरों से भी कोई गुरेज नहीं था।

वहीं उन्होंने सीमा और सोहेल के बेटे निर्वाण खान के साथ भी तस्वीरें खींची और परिवार के साथ काफी घुलती मिलतीं नज़र आईं। बंटी सचदेव स्पोर्ट्स और सेलिब्रिटी मैनेजर हैं और बताया जाता है कि सोनाक्षी 2012 में तब से बंटी को डेट कर रही हैं, जब से उन्होंने उनकी इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया। हालांकि, खुद सोनाक्षी या बंटी ने कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की।
बताया जाता है कि सोनाक्षी 2012 में तब से बंटी को डेट कर रही हैं, जब से उन्होंने उनकी इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया। हालांकि, खुद सोनाक्षी या बंटी ने कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications

