'जय हो' फ्लॉप हुई तो क्या डेजी पर आ गया सलमान का दिल?
हालांकि सलमान खान पिछले काफी समय से चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि वो सिंगल हैं लेकिन जो खबर आ रही है उसके मुताबिक डेजी शाह इन दिनों फिल्म किक की सेट पर दिखायी पड़ती हैं, हालांकि वो फिल्म में काम नहीं कर रही हैं, बल्कि वो सेट पर इसलिए दिखायी देती हैं क्योंलि वो सल्लू संग टाइम बिताना चाहती है। इसके अलावा वो सलमान के घर भी उनकी फैमिली मेंबर से मिलने के लिेए आती ही रहती हैं।
वैसे सलमान के करीबियों का कहना है कि इन बातों से लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि डेजी और सलमान के बीच चक्कर चल रहा है, वो तो सलमान मियां किसी को मिलने से मना नहीं करते हैं इसलिए डेजी को सलमान संग देखा जाता है क्योंकि बॉलीवुड में तो उनके मेंटर वो ही हैं।
वैसे भी डेजी और सलमान की सोच और उम्र में काफी अंतर है इसलिए यह सोचना कि सलमान और डेजी प्रेमी-प्रेमिका है तो गलत होगा, हां यह बात और है कि सलमान को डेजी की कुछ बातें पसंद आयी थी इसलिए उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में मौका दिया था लेकिन उनकी पंसद उनका प्रेम है, यह कहना और सोचना दोनों गलत है।


Click it and Unblock the Notifications
