..................... Daisy Shah Wants To Kill Me, Says Satyendra Singh In FIR! - Hindi Filmibeat

डेजी शाह मेरी हत्या करवाना चाहती थीं: सत्येंद्र सिंह

'जय हो' से फिल्मी कैनवस पर नजर आयीं अभिनेत्री डेजी शाह..के आने वाले दिन बड़ी मुसीबत भरे हो सकते हैं क्योंकि उनके ऊपर भोजपुरी अभिनेता सत्येंद्र सिंह ने हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए यूपी के मैनपुरी में केस दर्ज कराया है।

सत्येंद्र सिंह ने डेजी शाह के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और निर्देशक वीके सिंह समेत फिल्म 'सोडा' के 18 क्रू मेंबर के खिलाऱ एफआईआर दर्ज करायी है।

सत्येंद्र सिंह, डेजी के साथ फिल्म 'सोडा' में काम कर रहे थे लेकिन उनका कहना है कि उन्हें बीच से ही निकाल दिया गया क्योंकि डेजी नहीं चाहती थीं कि वह फिल्म में काम करें क्योंकि उन्हें किसी नामी चेहरे की चाह थी।

जिस पर अमल करते हुए कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और निर्देशक वीके सिंह ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया। यही नहीं सत्येन्द्र ने कहा कि इसके बाद ही दिसंबर 2013 में उनके साथ एक हादसा हुआ।

डेजी शाह की हसीन अदाएं

उन्हें हाईवे पर कोई गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी जिसके कारण उस गाड़ी ने उनकी गाड़ी धक्का मार दी और वह पुल पर से नीचे आ गये, हालांकि वह भारी चोट से बच गये लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि इन सबके पीछे डेजी और 'सोडा' फिल्म की पूरी टीम का हाथ है इसलिए उन्होंने सबके खिलाफ हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।

हालांकि इस बारे में गणेश आचार्या से जब बात की गयी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। सत्येंद्र सिंह ने यह भी कहा है कि फिल्म 'सोडा' की पटकथा उन्होंने ही लिखी है लेकिन उन्हें उसका पैसा भी नहीं दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X