श्रुति से ज्यादा करीना को मिल रही फुटेज..श्रुति अपसेट
गब्बर इज बैक फिल्म में यूं तो श्रुति हासन मुख्य किरदार निभा रही हैं लेकिन फिल्म में करीना कपूर खान केमियो किरदार में हैं और दर्शक करीना कपूर व अक्षय कुमार की जोड़ी को देखने के चलते कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। खबरों के मुताबिक इस बात को लेकर श्रुति काफी नराज हैं कि करीना कपूर खान को उनसे ज्यादा फुटेज दी जा रही है।
खबरें ये भी हैं कि गब्बर इज बैक फिल्म में श्रुति हासन के पार्ट को काफी काट दिया गया है जिसके चलते श्रुति काफी नाराज हैं। फिल्म देखने के बाद आपको भी समझ आ जाएगा कि श्रुति पूरी फिल्म में होकर भी उतनी ही नज़र आई हैं जितना कि करीना कपूर अपने एक गाने में।
यूं तो श्रुति हासन और करीना कपूर खान को आपस में कंपेयर करना वैसे ही गलत होगा लेकिन जब बात आए एक ही फिल्म की तो जिस एक्टर की फिल्म हो अगर उससे ज्यादा किसी दूसरे को फुटेज मिले तो वाकई ये बहुत ही गलत है। तो अगर ऐसा है तो श्रुति का नाराज होना वाकई सही है।


Click it and Unblock the Notifications


