अच्छा तो सलमान चाहते हैं शाहरूख से दोस्ती!

रविवार रात सलमान-शाहरूख गले क्या मिले? सारे मीडिया चैनलों की ब्रेकिंग न्यूज बन गयीं? पता नहीं गले मिलने से पहले और गले मिलने के बाद सलमान-शाहरूख के दिलों में क्या चल रहा होगा लेकिन अफवाहों और कयासों का बाजार गर्म है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कांग्रेसी नेता बाबा सिद्दिकी की रोजा इफ्तार पार्टी में सलमान ने ही शाहरूख की ओर पहले हाथ बढ़ाया ताकि हैंड शेक हो सके और हाथों के मिलते ही हिंदी सिनेमा के दो लीजेंड एक्टर आपस में एक दूसरे के गले मिल लिये।

कहा जा रहा है कि सलमान खान अब दिल से शाहरूख संग दोस्ती करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने किंग खान की तरफ पहला कदम बढ़ाया क्योंकि यह तो सभी जानते हैं कि सलमान खान अगर किसी से नफरत करने लग जाये तो उसे कभी भी माफ नहीं कर सकते हैं। विवेक ओबरॉय इस बात का साक्षात उदाहरण है।

मालूम हो कि ऐसा कहने की एक खास वजह है क्योंकि साल 2002 में फराह खान की शादी के समय भी दोनों खान गले मिल गये थे। मौका था फरहा खान के संगीत समारोह ा, जहां सलमान खान, अचानक से शाहरूख के गले मिल गये थे, जिस समय वह किंग खान के गले मिले थे उस समय वह बेहद नशे में थें और आँखों में आंसू भरे हुए थे और इमोशनल होकर किंग खान से बातें कर रहे थे।

शाहरूख भी सलमान को देखकर भावुक हो गये थे लेकिन इसके बाद मामला आया-गया हो गया और दोनों के बीच तना-तनी बढ़ती ही गयी लेकिन एक बार फिर से दोनों के व्यवहार ने उनके फैंस को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि शायद दोनों फिर से दोस्त बन गये हैं।

वैसे इस बारे में जब कांग्रेसी नेता बाबा सिद्दिकी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि दोनों अपने बीच के गिले-शिकवे को भूलकर नयी शुरूआत करना चाहते हैं। मैं दोनों को ही लंबे अरसे से जानता हूं, बस इतना कह सकता हूं कि दोनों ही महान और भावुक इंसान हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X