संजय के साथ मार-धाड़ करना चाहते थे इरफान

By Neha Nautiyal

Irrfan Khan
मणि शंकर की आनेवाली फिल्म 'नॉक आउट' में इरफान खान संजय दत्त के साथ कुछ मार-धाड़ वाले सीन करना चाहते थे। इरफान चाहते थे कि फिल्म के क्लाइमेक्स में वो एकदम फिल्मी हीरो की तरह संजय दत्त को मार गिराएं।

फिल्म में इरफान खान एक बैंकर की भूमिका में हैं और निर्देशक मणिशंकर की समस्या थी कि मार-धाड़ वाले सीन इरफान के रोल के मुताबिक नहीं जंचेंगे। मणि का कहना था कि सबसकुछ बहुत ज्यादा फिल्मी हो जाएगा।

पढ़ें संजय ने बर्थडे पर माना को दिया सरप्राइज

देखें तस्वीरें कंगना रणावत की

पर इरफान भी कहां मानने वाले थे वो अपनी बात पर डटे रहे और फाइनली संजय दत्त ने इरफान को इस बात के लिए मना लिया कि एक बैंकर की भूमिका में वह मार-धाड़ करते अच्छे नहीं लगेंगे और तब कहीं जाकर इरफान माने। हम तो यही कहेंगे संजय के कहने पर मान गए इरफान और मणिशंकर ने भी राहत की सांस ली।

नाक ऑउट में इरफान खान के साथ संजय दत्त और कंगना रणावत मुख्य भूमिकाओं में हैं। कंगना इस फिल्म में पत्रकार के किरदार मे दिखेंगी। ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X