..................... Sanjay leaves behind a surprise B'day gift for Manna | संजय ने बर्थडे पर माना को दिया सरप्राइज - Hindi Filmibeat

संजय ने बर्थडे पर माना को दिया सरप्राइज

By Neha Nautiyal

Sanjay Dutt
आज मान्यता दत्त का 32वां जन्मदिन है। जी हां, हम संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त की ही बात कर रहे हैं। हालांकि संजय मान्यता के जन्मदिन के मौके पर मुंबई में मौजूद नहीं हैं।

संजय इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वो खुद मान्यता के जन्मदिन पर मौजूद नहीं हैं मगर वो नहीं चाहते थे कि मान्यता अपने जन्मदिन पर अकेली रहे हैं।

हमारे खबरची को पता चला है कि अपनी शूटिंग शेडयूल पर जाने से पहले संजू ने अपने बिजनैस मैनेजर को मान्यता के लिए एक एक सरप्राइस गिफ्ट दिया था और उन्हें मान्यता के जन्मदिन के दिन ये तोहफा मान्यता को देने को कहा था।

जब संजय के मैनेजर ने संजय का ये खास तोहफा मान्यता को दिया उसमे हीरों का एक खूबसूरत सेट निकला। दरअसल मान्यता को हीरों का बहुत शौक है। इस मौके पर संजय के कुछ खास दोस्त भी मान्यता को सरप्राइज पार्टी देने उनके घर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X