लोगों को डराने में मजा आता है रामू को !

इस शुक्रवार को 'फूंक 2' प्रदर्शित होने के बाद वह अगली 3डी डरावनी फिल्म की योजना बना रहे हैं। रामू का कहना है, "मुझमें हमेशा से लोगों को डराने का जुनून रहा है। जब मैं बच्चा था, तब अक्सर दरवाजे के पीछे खड़ा हो जाता था और कमरे में घुसने करने वाले व्यक्ति को 'भू.' कहकर डराता था और अब मैं डरावनी फिल्में बनाता हूं।" वह अगली फिल्म एक 3डी डरावनी फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्हें लगता है कि 3डी फिल्म में लोगों को लगता है कि वे भी फिल्म का हिस्सा हैं और कलाकारों के साथ वे भी डर का अनुभव करते हैं।
पढ़ें : रामू का नया टारगेट 'गॉड एंड सेक्स'
वर्मा ने कहा, "तकनीकी तौर पर यह काम करेगा। थियेटर में बैठकर डरावनी फिल्म देखते हुए आपको लगता है कि पर्दे पर किसी के साथ यह घटना हो रही है लेकिन 3डी फिल्म से आपको लगेगा कि उन लोगों के साथ आप भी उसी जगह पर मौजूद हैं। 3डी तकनीक के इस्तेमाल से यह भ्रम पैदा होगा। मुझे लगता है कि इस तकनीक का डरावनी फिल्मों में कमाल का इस्तेमाल हो सकता है।" 'फूंक 2' वर्मा की ही फिल्म 'फूंक' की सिक्वल है। मिलिंद गड़गकर ने इसका निर्देशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications