रामू का नया टारगेट 'गॉड एंड सेक्स'

By Jaya Nigam

Ram Gopal Varma
बॉलीवुड में राम गोपाल वर्मा उर्फ रामू और उनकी फिल्में हमेशा चर्चा में होती हैं। इसकी वजह है उनका लीक से हट कर सोचना। हालिया फिल्म के काम से छूटते ही रामू अगली फिल्म का विषय तय करने में लगे हैं। रामू ऐसी फिल्में बनाते हैं जो अपने समकालीन समाज की कहानी कहती हैं। फिल्म रन का विषय भी आज के समाज में प्रसंगिक था।

अब रामू की अगली फिल्म का विषय आजकल की हॉटेस्ट कंट्रोवर्सी - बाबाओं का सेक्स में लिप्त होना हो सकती है। मीडिया ने लगातार चार-पांच ऐसे बाबाओं की खाल खींची हैं जिन्हे हम अगर सेक्स में लिप्त सेलेब्रिटी बाबा कहे जाएं तो गलत नहीं होगा। बाबा यूं ही सेलेब्रिटी नहीं कहे जा रहे। बाबाओं को उनके हाई सोसायटी भक्तों ने सेलेब्रिटी बनाया था।

अब जबकि सभी कि पोल खोल चुकी है हमारे प्रिय निर्देशक रामू के पास उनकी फिल्म का हॉटेस्ट टॉपिक है। रामू ने फिल्म का नाम सोचा है गॉड एंड सेक्स। गॉड एंड सेक्स आने वाले समय में किन-किन विषयों को समेटेगी यह कहना मुश्किल है। हाल ही में वेटिकन के पोप को भी सेक्स आरोपों के घेरे में हैं। अब इसे भी वह अपनी फिल्म में डालेंगे या सिर्फ देशी कहानियों को टारगेट बनाएंगे ये कहना मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X