मेरा बस चलता तो मैं ऐश को मां नहीं बनने देता : रामगोपाल वर्मा
रामू का कहना है कि उन्हें सुंदर महिलाओं का मां बनना अच्छा नहीं लगता है इसलिए उन्हें काफी दुख है कि ऐश गर्भवती हुई है। उन्होंने बकायदा टि्वटर पर लिखा है कि उव्हें इस बात से काफी धक्का पहुंचा है कि ऐश मां बनने जा रही है लेकिन अगर ऐश और अभि इस बात से खुश है तो मैं उन्हें इस बात के लिए बधाई देता हूं। लेकिन मेरे हिसाब से ऐश जैसी सुंदर महिला को मां नहीं बनना चाहिए था इससे उनकी सुंदरता पर फर्क पड़ेगा। लेकिन फिर भी मैं उन्हें इस बात के लिए बधाई देता हूं।
आपको बता दें कि रामू ने ये भी लिखा है कि उन्हें उस वक्त भी काफी दुख हुआ था जब उन्हें पता चला था कि श्रीदेवी मां बनने वाली है। उसी तरह उन्हें इस समय भी दुख हो रहा है जब उन्हें पता चला है कि ऐश गर्भवती है। अब कोई राम गोपाल वर्मा से पूछकर तो मां नहीं बनेगा। खैर रामू की इस बात पर अभी बच्चन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। वैसे आपको बता दें कि रामू बच्चन परिवार के दोस्तों में गिने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
