ग्लैमरस माधुरी के कारण हुमा कर रही हैं योगा
हुमा कुरैशी ने हमेशा से कहा है कि उनके लिए छरहरी काया और जीरो साइज मायने नहीं रखते हैं इसलिए वह कभी भी अपनी मोटी काया के लेकर चिंतित नहीं होती है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके अंदर अगर प्रतिभा है तो वह हर हालत में लोगों को पसंद आयेंगी।
लेकिन अचानक से उन्होंने ट्विट करके लोगों का बताया कि वह योगा कर रही है। जिसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि हुमा अपने आप को सेक्सी बनाने के लिए आजकल सुबह-सुबह योग साधना का सहारा ले रही हैं।
अब सोचने वाली बात यह है कि खुद के बेहद ही सुंदर मानने वाली हुमा को अचानक योग की क्यों सूझी तो शायद इसके पीछे का कारण माधुरी दीक्षित हैं। आप सोच रहे होंगे कि क्यों और कैसे? तो सुनिये माधुरी के साथ हुमा फिल्म डेढ़ इश्कियां में काम कर रही हैं। फिल्म में हुमा अरशद वारसी के साथ कई इंटिमेट सींस देती नजर आयेंगी।
जैसा कि सबको पता है कि 46 साल की माधुरी दीक्षित आज भी बेहद सुंदर और सेक्सी हैं ऐसे में हुमा कहीं उनके आगे उन्नीस ना पड़ जाये इसलिए मैडम ने योग का सहारा लिया है। खैर कारण जो भी हो, हुमा फिलहाल पूरे मन से योग साधना में जुटी है जिसके लिए हम लोगों को उनको प्रोत्साहित करना चाहिए। डेढ़ इश्कियां अगले साल रिलीज होगी।
फिल्म के लिए हुमा ने पहले ही कह रखा है कि यह फिल्म उन्हें बॉलीवुड में पूरी तरह स्थापित कर देगी शायद इसलिए हुमा हर तरह से कोशिश कर रही है कि वह एक्टिंग और लुक हर लिहाज से फिल्म के लिए फिट हो जायें।


Click it and Unblock the Notifications
