काइट्स’ नहीं करना चाहते थे रितिक

पढें : उड़ती पतंगों ने सुझाई 'काइट्स' की कहानी
रितिक उस समय खराब स्वास्थय के चलते कोई भी नई फिल्म नहीं करना चाहते थे। उनके घुटनों में असहनयीय दर्द था। डॉक्टर्स को दिखाने के बावजूद रितिक को अपनी तकलीफ में कोई फायदा नजर नहीं आ रहा था। इसलिए रितिक ने यह फिल्म करने से इंकार कर दिया था। उस समय वो स्टंट या भागने वाले सीन नहीं कर सकते थे। लेकिन अनुराग और राकेश भी नहीं माने।
उन्होंने तय किया कि अगर फिल्म यदि बनेगी तो रितिक के साथ वरना नहीं। मुश्किल दृश्यों में वे डुप्लिकेट का उपयोग कर लेंगे। मगर फिल्म की शूटिंग स्टार्ट होते ही चमत्कार हो गया। रितिक के घुटनों का दर्द ठीक हो गया और रितिक ने 'काइट्स" आराम से पूरी कर ली।
actor anurag basu अनुराग बसु अभिनेता काइट्स बॉलीवुड राकेश रोशन रितिक रोशन bollywood hrithik roshan kites rakesh roshan


Click it and Unblock the Notifications