उड़ती पतंगों ने सुझाई 'काइट्स' की कहानी

राकेश रोशन बताते हैं कि एक दिन मेरी नजर नीले आसमान में दो उड़ती हुई पतंगों की तरफ गई। यह नजारा मुझे रोमांटिक भी लगा और खूबसूरत भी। उड़ते-उड़ते वो पतंगें कभी एक-दूसरे के करीब आ जाती थीं और कभी इठलाकर दूर हो जाती थीं। मैं तुरंत कागज और कलम लेकर बैठ गया और इसकी कहानी का ड्राफ्ट तैयार कर डाला। जब कहानी पतंगों से ही प्रेरित थी तो जाहिर है फिल्म का नाम 'काइट्स" ही होना था।
हिंदी और अंग्रेजी में बनी 'काइट्स" 21 मई को 60 देशों में प्रदर्शित होगी। फिल्म में ह्रितिक और मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
actor अभिनेता काइट्स फिल्म बारबरा मोरी बॉलीवुड राकेश रोशन रितिक रोशन barbara mori bollywood film hrithik roshan kites rakesh roshan


Click it and Unblock the Notifications