..................... Hrithik Roshan and Sussanne not divorcing, Fans Happy, Publicity stunt for Krrish 3 - Hindi Filmibeat

कृष 3 के लिए आयी रितिक-सुजेन के तलाक की खबरें!

बॉलीवुड के हैंडसम और डैशिंग सुपरस्टार रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजेन रोशन के तलाक की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी, जिसके बाद रितिक ने ट्विटर पर इन बातों का जोरदार खंडन किया है। रितिक ने ट्विटर पर अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है। रितिक ने ट्विट किया है कि मैं और सुजेन कभी तलाक नहीं ले सकते। मैं औऱ सुजेन अपनी दुनिया में काफी खुश और सुखी हैं, हमें अपने प्यार से ही फुरसत नहीं मिलती है, अलग होने का तो ख्वाब में भी नहीं सोच सकते हैं।

लेकिन फिल्मी पंडितों का मानना है कि यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट है क्योंकि दो महीने बाद नवंबर में रितिक की मोस्ट अवेटड फिल्म कृष 3 रिलीज होने वाली है और यह सबकुछ एक फिल्म प्रमोशन के तहत किया गया है ताकी रितिक के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा पढ़ें औऱ सुने।

इससे पहले जब रितिक रोशन की फिल्म काईट्स रिलीज होने वाली थी तब भी ऐसी ही खबरें आयी थीं लेकिन इन सब का फायदा रितिक को मिला ही नहीं फिल्म बहुत बुरी तरह से पिट गई औऱ साल की सबसे बड़ी हिट की जगह सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

खैर इस बार तो रितिक ने ट्विट करके अफवाओं पर विराम दे दिया है खैर देखते हैं कि आने वाली फिल्म कृष 3 का पर्दे पर क्या हश्र होता है। फिल्म में रितिक रोशन तिहरी भूमिका में हैं जिसमें उनके साथ विवेक ओबरॉय, कंगना रनाउत, प्रियंका चोपड़ा है। फिल्म के सारे सुपर इफेक्टस भारत में ही शूट किये गये हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन है तो फिल्म के संगीतकार रितिक के ही चाचा राजेश रोशन हैं। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X