..................... Krrish 3 has crossed 12 million views on YouTube in just 10 days. - Hindi Filmibeat

रिलीज से पहले ही हिट हुआ सुपरहीरो कृष 3

है तो बड़ी हैरान कर देने वाली बात लेकिन सच्चाई यही है कि रिलीज होने से पहले ही यू ट्यूब पर आपका पसंदीदा हीरो कृष 3 हिट हो गया है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस फिल्म का ट्रेलर जो कि 5 अगस्त को रिलीज किया गया था, को अभी तक यूटयूब पर लगभग 1 करोड़ 35 लाख लोगों ने देख लिया है जो कि अपने आप में अनोखी और बड़ी बात है, दूसरे शब्दों में कहे तो यूट्यूब पर फिल्म का पहला लुक सुपरहिट हो गया है।

इस बात से फिल्म के हीरो रितिक रोशन और फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन काफी खुश हैं उन्होंने दर्शकों का इस बात के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।

आपको बता दें कि एक्शन और ग्राफिक्स के कमाल वाली फिल्म कृष 3, दिवाली पर यानी 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। जिसमें की लीड रोल रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा कर रहे हैं। तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे। फिल्म में रितिक रोशन ट्रिपल रोल में हैं जो कि अपने आप में एक अनोखी बात है। तो वहीं पहली बार आपको सुपरहीरो की फिल्म में कंगना रनाउत सुपरवोमेन के रूप में दिखायी पड़ेंगी। जिसके लिए उन्होंने चार किलो वजन कम किया है।

देखना दिलचस्प होगा कि अपने ट्रेलर की तरह फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर धूम मचाती है कि नहीं? इसमें कोई शक नहीं कि राकेश रोशन ने फिल्म को पूरी तरह से मनोरंजन और सुपर हीरो के लिए बनाने में हर चीज का सावधानी पूर्वक ध्यान रखा है। फिल्म में संगीत राजेश रोशन का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X