OMG:हीरोइनों का पब्लिसिटी स्टंट है ऋतिक के साथ अफेयर???
ऋतिक रोशन पिछले कुछ दिनों से मीडिया का निशाना बने रहे और बॉलीवुड की सभी चर्चित हीरोइनों के साथ उनका नाम जोड़ा गया। इन सबके लिए मीडिया को दोष दिया गया क्योंकि सभी को लगा कि मीडिया लगातार ऋतिक रोशन को फॉलो कर रहा है और वो कब कहां किससे मिलते हैं यह छानबीन करता रहता है।
लेकिन नहीं जनाब हर बार मीडिया ही गलत नहीं होता है। पिछले कुछ दिनों से ऋतिक का नाम कई हीरोइनों के साथ जोड़ा गया जिनमें बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता, कंगना रनौत, नरगिस फखरी तक शामिल हैं।
ऋतिक के प्रेम में पागल करीना ने किया था सैफ को रिजेक्ट!|
ऋतिक के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि ऋतिक आज भी सुज़ैन के परिवार से जुड़े हुए हैं और वो सब मिलकर इन अफवाहों पर हंसते हैं। लेकिन इसके बाद जो उन्होंने कहा वो आपके होश उड़ा देगा। इस करीबी रिश्तेदार का मानना था कि ये सारी खबरें उन्हीं हीरोइनों की तरफ से उड़ाई गई जो बॉम्बे टाइम्स और मीडिया में छपते रहना चाहती हैं। जी हां उन्हें यह बताने में भी कोई गुरेज नहीं था कि इन में से कुछ हीरोइनें खुद को कभी सुज़ैन का दोस्त बताती थीं पर आज मौके का फायदा उठाकर फेमस होना चाह रही हैं।
क्या स्टार होने की कीमत चुका रहे हैं अर्जुन-ऋतिक


Click it and Unblock the Notifications












