ओह.. सितंबर तक नहीं होगी मीरा राजपूत से मुलाकात!
[गपशप] इस साल की शुरूआत से ही शाहिद कपूर के शादी की खबरें सूर्खियां बटोर रही हैं। लाखों दिलों की धड़कन शाहिद इस जून में दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ सात फेरों के बंधन में बंधने वाले हैं। खैर, अभी तक शाहिद ने अपनी मंगेतर को दुनिया से इंट्रोड्यूस नहीं कराया है।
लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं कि शाहिद इसकी प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। जी हां, शाहिद अपने होने वाली पत्नी मीरा को मीडिया और लोगों से काफी स्पेशल तरीके से मिलाएंगे।
PICS: शाहिद- मीरा की शादी से पहले देखें मीरा की बैचलर पार्टी
एक नजदीकी सूत्र के मुताबिक, शाहिद अपनी फिल्म 'शानदार' की रिलीज से पहले सितंबर में एक फॉर्मल इवेंट करेंगे, जहां वे मीडिया के सामने मीरा को लाएंगे। हालांकि शाहिद ने इसकी पुष्टि कर दी है कि वे मीरा से शादी कर रहे हैं, उन्होंने इससे जुड़ी ज्यादा कुछ बातें नहीं कहीं हैं।
PICS: शाहिद कपूर- मीरा की एक छोटी सी लव-स्टोरी..10 दिलचस्प बातें
हाल ही में हुए अपनी रोका सेरेमनी में शाहिद ने मीरा 25 लाख की रिंग गिफ्ट की है। वहीं, बता दें, इनकी शादी भी मुंबई में नहीं बल्कि ग्रीस में होने वाली है। पहले खबर थी कि इनकी शादी दिसंबर में होने वाली है। लेकिन मीरा के परिवार वालों को मीडिया से ज्यादा परेशानी न हो, इसीलिए शादी प्रिपोंड कर दी गई है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

