फिर वापसी करेंगे बॉलीवुड के सुपरहीरो....एक्टर, डायरेक्टर, राइटर, सिंगर, म्यूज़िक डायरेक्टर
हिमेश रेशमिया याद है किसी को? वही जो एक अच्छे म्यूज़िक डायरेक्टर की तरह इंडस्ट्री में आए थे पर अब अच्छा म्यूज़िक डायरेक्टर छोड़कर सब कुछ हैं। खैर, सिंगर, एक्टर, राइटर, फिल्म प्रोड्यूसर हिमेश रेशमिया की अगली फिल्म 'GUNS N ROSES' का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। जी हां, हिमेश रेशमिया वापस लौट आए हैं।
फिल्म का नाम गन्स एंड रोज़ेज़ है क्योंकि हिमेश ही फिल्म के हीरो हैं और हिमेश ही विलेन। मतलब आधी फिल्म में वो हीरो बनेंगे आधी में विलेन। थोड़ी और दवाइयों और जिम की बदौलत उन्होंने और वज़न कम कर लिया है।
इस सस्पेंस थ्रिलर को डायरेक्ट किया है रवि राय ने। फिल्म में हिमेश मुंबई के रघु नाम के गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे जो अपने प्यार को बचाने के लिए आयरलैंड से लेकर ग्रीस तक के सफर के लिए निकल जाता है। हिमेश पर आउटडोर शूट के पैसे अभी भी खर्च किए जाते हैं, इस बात से ही साफ है कि बॉलीवुड के पास कितना पैसा है।
इस बार की खास बात ये है कि हिमेश बॉडी पर टैटू के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही है. हिमेश इससे पहले फिल्म 'द एक्सपोज' में नजर आए थे जो कि सुपर फ्लॉप थी।


Click it and Unblock the Notifications
