ज़ुबान से फिसले: वरूण धवन ने खोला रणबीर कैट का सबसे बड़ा राज़!

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं जिन्हें अपनी पर्सलनल लाइफ में बहुत ज़्यादा प्राइवेट स्पेस चाहिए। लेकिन अगर जो हमने सुना है उस बात को सच मान लिया जाए तो वरूण धवन ने रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का सबसे बड़ा राज़ शायद खोल दिया है। रणबीर और कैट की मुश्किल वरूण धवन की वजह से बहुत जल्दी बढ़ सकती हैं।



दरअसल बदलापुर के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण से किसी ने पूछ लिया कि अगर आप को ये टास्क दिया जाए कि रणबीर और कैट को ट्विटर पर आने के लिए मनाइये तो आप इसे कैसे पूरा करेंगे। सवाल से भी ज़्यादा वरुण का जवाब इंटरेस्टिंग था। वरूण ने कहा कि मैं बस ऋषि कपूर जी से यह बात कह दूंगा। उनकी मुस्कान में कई राज़ छुपे लग रहे थे। और फिर वरुण ने मारा नहले पर दहला। उन्होंने कहा कि कई सेलेब्स दूसरे नामों से सोशल साइट्स पर रहते हैं। आपको बस सही आदमी का सही अकाउंट पहचानने आना चाहिए।
6 reasons: वरूण धवन बन सकते हैं बॉलीवुड के अगले BAD BOY

उड़ गए ना होश। क्या वरुण ये कहना चाह रहे थे कि रणबीर और कटरीना पहले से ही ट्विटर पर हैं पर ये बिल्कुल टॉप सीक्रेट है। वरना वरुण किन सेलेब्रिटीज़ की बात कर रहे थे। सब कुछ छोड़िए और रणबीर कैटरीना को ढूंढना शुरू कीजिए! fAST....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X