..................... Happy New Year 21 day Box Office Collection, Shahrukh Khan rules - Hindi Filmibeat

New Year तक BOX Office नहीं छोड़ना चाहते शाहरूख!

शाहरूख खान जब भी बॉक्स ऑफिस पर आते हैं कुछ न कुछ तो धमाल होना ही आता है। लेकिन ताज़ा खबर ये है कि शाहरूख हैं कि बॉक्स ऑफिस छोड़ना ही नहीं चाह रहे। हैप्पी न्यू ईयर 24 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और फिल्म को रिलीज़ हुए 21 दिन यानि तीन हफ्ते हो चुके लेकिन शाहरूख मानने को तैयार नहीं।

दर्शकों को फिल्म में ऐसा क्या मिला है कि वो इसे देखे जा रहे हैं ये समझना अब हमने छोड़ दिया। दरअसल ये एक अजीब तरह का क्रेज़ ही है कि हैप्पी न्यू ईयर परदे पर अभी तक धमाल मचा रही है। हालांकि फिल्म थोड़ी धीमी पड़ी है जिसके लिए हम गोविंदा की वापसी का धन्यवाद करेंगे लेकिन फिर भी फिल्म लगभग आधा करोड़ रोज़ कमा रही है।

पढ़िए: गौरी की Warning के बावजूद साथ काम करेंगे शाहरूख - प्रियंका

ये कमाई देखकर एक बात तो तय है कि शाहरूख पीके से पहले तो बॉक्स ऑफिस नहीं छोड़ेंगे। अब शाहरूख को कोई रोक सकता है तो बस आमिर खान की पीके। पीके से भी लोगों को उम्मीदें काफी ज़्यादा है। ऐसे में क्या आमिर पहले ही दिन 50 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग कर पाएंगे, बस यही बॉक्स ऑफिस देखना चाहता है। तो पीके को ऑल द बेस्ट और शाहरूख को हैप्पी न्यू ईयर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X