#DhanTeNan: दबंग 3 में सलमान खान की रज्जो हैं मिस चोपड़ा!
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच चीज़ें तब से नहीं ठीक चल रही हैं, जब से सोनाक्षी ने अरबाज़ खान की फिल्म डॉली की डोली रिजेक्ट कर दी थी। और तब से ये तय हो चुका था कि दबंग 3 में चुलबुल पांडे की रज्जो सोनाक्षी सिन्हा नहीं होंगी।
और अब अगर गपशप गली की मानें तो इस बार सलमान खान की रज्जो कोई और नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा हैं। वैसे भी परिणीति काफी समय से सलमान खान के साथ काम करने की राह देख रही हैं।

और अब परिणीति को ये मौका दबंग 3 से मिल सकता है। हालांकि दबंग 3 के लिए कुछ और नाम भी लिस्ट में हैं लेकिन परिणीति इस रेस में काफी आगे हैं।
माना जा रहा है कि अरबाज़ खान को परिणीति चोपड़ा, रज्जो के रोल के लिए परफेक्ट लग रही हैं और वो जल्द परी को अप्रोच कर सकते हैं। इससे पहले, जब परिणीति के हाथ से सुलतान गई थी तो ये साफ हो गया था कि सलमान उनके साथ काम नहीं करना चाह रहे हैं।
["सलमान की फिल्में भारत की सभ्यता और संस्कार दिखाती है"]
लेकिन कल ही दोनों को साथ में डिनर करते देखा गया है और अब परी - सलमान की बॉन्डिंग देखकर लग रहा है, कि हो सकता है इन खबरों में कुछ सच्चाई हो। फिलहाल तो परिणीति मेरी प्यारी बिंदू की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके बाद वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ तकधूम करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications


