छोटे कपड़े पहनकर अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड निकली सड़क पर, जैसे ही पलटीं तो दिख गया छिपा हुआ टैटू

Giorgia Andriani Video: अरबाज खान के संग अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली जॉर्जिया एंड्रियानी आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। जॉर्जिया हॉट फिगर की मालकिन हैं और इस बात का प्रदर्शन वो आए दिन वीडियोज में करती रहती हैं।
जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके वीडियोज काफी वायरल भी हो जाते हैं। एक बार फिर से जॉर्जिया का वीडियो सामने आया है , जिसमें उनका बोल्ड अंदाज एक बार फिर से देखने को मिला है। जॉर्जिया का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो टाइट व्हाइट टॉप और छोटी सी मरून रंग की स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। जॉर्जिया इस आउटफिट में काफी बोल्ड लग रही हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT: एल्विश यादव ने घर पहुंचते ही अविनाश से लिया पंगा, कहा- 'तूने क्या उखाड़ा...'
जॉर्जिया एंड्रियानी का ये वीडियो देखकर उनके फैंस उनके हुस्न की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जॉर्जिया जैसे ही पीछे मुड़ती हैं तो उनकी जांघ के पीछे की तरफ का टैटू दिखाई देता है और बस ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
यह भी पढ़ें- Urfi Javed की होने वाली है बॉलीवुड में एंट्री, अपनी पहली ही फिल्म में देंगी भर-भरकर बोल्ड सीन!
जॉर्जिया एंड्रियानी इटली की रहने वाली हैं। उनका बचपन लंदन और इटली में बीता। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी और फिर कई विज्ञापनों के लिए उन्होंने शूट करवाया। इसके बाद इसी साल वह आई लव यू ट्रयूली में भी नजर आईं। वह फिल्मों के अलावा कई आइटम सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो सलमान खान के भाई अरबाज खान को डेट करने के चलते खासा चर्चा में रहती थीं लेकिन इन दिनों वो अपने बोल्ड वीडियोज की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications