OMG: गौहर खान खुद चाहती थीं कि उन्हें थप्पड़ पड़े, कंट्रोवर्सी में नया मोड़!
अगर ये खबर सच है तो शायद इससे बड़ा विवाद और इससे बड़ा स्कैंडल टीवी इंडस्ट्री ने नहीं देखा है। जी हां, कुछ दिन पहले गौहर खान को पड़ा थप्पड़ कोई नहीं भूला है। इस थप्पड़ के बाद एक नई कंट्रोवर्सी ने जन्म लिया और वो थी मुस्लिम लड़कियों के पहनावे और तौर तरीके।
आपकी याद्दाश्त पर ज़ोर ना पड़े इसलिए याद दिला दें कि एक्ट्रेस गौहर खान को हाल ही में एक रिएलिटी शो इंडियाज़ रॉ स्टार के फिनाले एपिसोड की होस्टिंग के दौरान जोरदार थप्पड़ पड़ा था। इस थप्पड़ से गौहर बिल्कुल स्तब्ध रह गई थीं। लेकिन अब गौहर को थप्पड़ मारने वाले आरोपी ने दावा किया है गौहर के कहने पर ही उसने थप्पड़ मारा था। यह सब पब्लिसिटी के लिए किया गया।
OMG:SEXIEST महिला लिस्ट में गौहर से मात खा गईं करीना
हालांकि गिरफ्तार होने के तुरंत बाद इस व्यक्ति का का कहना था कि गौहर मुसलमान होकर इतने छोटे कपड़े पहनती हैं इसलिए थप्पड़ मारा था। लेकिन अब आरोपी का कहना है कि उसने गौहर के कहने पर ही ऐसा किया। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ALSO READ: गौहर की सक्सेस से जलती हैं बहन निग़ार खान!


Click it and Unblock the Notifications
