..................... Ekta Kapoor has considered Shahid Kapoor for Once Upon A Time In Mumbaai 2 | Kareena Kapoor | करीना को अक्षय की बाहों में कैसे करगें बर्दाश्त शाहिद! - Hindi Filmibeat

करीना को अक्षय की बाहों में कैसे करगें बर्दाश्त शाहिद!

बॉलीवुड के कभी बेहद हॉट लव-कपल रह चुके शाहिद-करीना अब एक-दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं। जहां दिन-रात दोनों साथ घूमा करते थे आज एक -दूसरे के बारे में जिक्र करना भी पसंद नहीं। जहां अपने पिछले गम को भूला कर करीना आज छोटे नवाब के साथ व्यस्त हैं वहीं शाहिद कभी प्रियंका तो कभी विद्या या कभी बिपाशा के साथ टाइम पास करते नजर आते हैं।

लेकिन एक बात आज भी सोलह आने सच है वो ये है कि दोनों आज भी एक-दूजे के सामने आने में कतराते हैं। लेकिन टीवी की महारानी एकता कपूर दोनों को एक साथ लाने का काम कर रही है। खबर आ रही है कि पिछले साल आयी एकता कपूर प्रोडक्शन की 'वंस अपॉन टाइम इन मुंबई' की सफलता ने उन्हें इसका सीक्वेल बनाने की प्रेरणा दे दी है।

लेकिन इस बार वो इसके सीक्वेल में अपनी पुरानी स्टारकास्ट को रखना नहीं चाहती हैं इसलिए अजय देवगन यानी की दाऊद वाला रोल तो उन्होंने अतज्ञय कुमार को दे दिया है। तो वहीं वो इमरान हाशमी के रोल के लिए शाहिद कपूर को मना रही है लेकिन शाहिद ने अभी भी इस फिल्म के लिए हां नहीं की है। क्योंकि इस बार दाऊद की माशूका के रोल में करीना कपूर को साइन किया गया है।

अब जाहिर है कि शाहिद इसमें निगेटिव किरदार में होंगे और दाऊद बनें अक्षय अपनी माशूका बनीं करीना से खुल कर प्रेम करेगें जिसको की देखना शाहिद के लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। करीना, सैफ के साथ समय बिताती है लेकिन तब शाहिद साथ नहीं होते हैं लेकिन अक्षय और करीना के लव सींस शाहिद को परेशान कर सकते है। लेकिन एकता है कि शाहिद को मनाने में जुटी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद इस फिल्म के लिए हां करते हैं या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X