OMG: अब आयुष्मान कैसे कहेंगे 'दम लगाके हईशा'
आयुष्मान खुराना यूं तो दम लगाके हईशा कर कर के थक गए पर वो काफी पुरानी बात हो गई। अब ना उनकी फिल्म की हीरोइन रही ना ही उसके एक्सट्रा कर्व्स। बात हो रही है दम लगाके हईशा की हीरोइन भूमि पेदनेकर की।
कहा जा रहा था कि फिल्म का प्रमोशन नहीं किया जा रहा क्योंकि फिल्म को एक सरप्राइज़ की तरह रखा जाएगा। लेकिन सच्चाई ये थी कि फिल्म का प्रमोशन करने के लिए फिल्म की हीरोइन थी ही नहीं। भूमि, जिनके दमदार अभिनय की हर ओर चर्चा हो रही है, फिल्म में एक ओवरवेट लड़की का किरदार निभा रही हैं। लेकिन अब ना उनका वो वेट रहा ना ही उनकी डबल चिन।
हाल ही में जब पहली बार भूमि अपने प्रशंसकों के बीच पहुंचीं तो सभी उन्हें देख दंग रह गए। उन्हें एक अलग ही भूमि की झलक देखने को मिली। और इसीलिए यशराज फिल्म्स ने भूमि को सख्त हिदायत दी थी कि जब तक उनकी फिल्म रिलीज नहीं हो जाती, तब तक वह मीडिया से दूर रहेंगी। इसलिए इस फिल्म के रिलीज होने तक असली भूमि की कभी झलक देखने को नहीं मिली।
भूमि ने यशराज के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और अगली फिल्मों में उनका एक अलग रूप नज़र आएगा। इससे पहले वो यशराज फिल्म्स में ही कास्टिंग डायरेक्टर थीं।


Click it and Unblock the Notifications



