तो दीपिका की वजह से करीना करेंगी ऑफबीट फिल्में!

करीना कपूर ने ऐलान किया है कि अब वो केवल ऑफ बीट वाली फिल्में ही किया करेंगी क्योंकि अब वो कुछ सार्थक सिनेमा करना चाहती हैं, जिसके अंदर एक सुंदर कहानी हो। करीना कपूर का कहना है कि पहले उन्होंने दोस्ती की खातिर बहुत सारी फिल्में की हैं, लेकिन अब वह केवल अच्छी कहानी की फिल्में ही करेंगी।

करीना ने कहा, "मैंने दोस्तों के लिए बहुत सी फिल्में की। अब मैं कहानी के लिए फिल्में करना चाहती हूं। मुझे दोस्तों के लिए फिल्में करने का पछतावा नहीं है, मैं कभी इसे गलती नहीं मानती। मैं दिल से सोचने वाली महिला हूं, इसलिए यह अच्छा है।"

लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि करीना कपूर की शादी के बाद की रिलीज हुई दोनों फिल्में 'सत्याग्रह' और 'गोरी तेरे प्यार में' दोनों ही फ्लॉप रही है, ऐसे में शायद करीना को लगने लगा है कि अब उन्हें कुछ अलग और हट कर करना होगा इसलिए ही उन्होंने अब कहानी को महत्व देने का फैसला किया है। करीना के डर की वजह दीपिका पादुकोण हैं जिनकी फिल्में लगातार हिट हो रही हैं और वो करीना के नंबर वन सिंहासन के बहुत पास खड़ी हैं।

वैसे भी दीपिका और करीना में रणबीर कपूर को लेकर हमेशा से पंगा रहा है। और दीपिका की पिछली वो ही फिल्में सबसे ज्यादा हिट हुंई जो कि करीना द्वारा ठुकरा दी गयी थीं। इसलिए ही शायद करीना, जो कि कुछ दिन और फिल्मी पारी खेलना चाहती हैं, इन दिनों इनसेक्योर हो गयी हैं दीपिका की वजह से।

लोगों का कही उनसे पूरी तरह से ही मोह भंग ना हो जायें और उनकी हसरत जो दो-तीन साल और टॉप अभिनेत्री बने रहने की है, पर पानी ना फिर जाये, इसलिए ही करीना ने यह कड़ा फैसला किया है कि वो कमर्शियली नहीं बल्कि स्टोरी ओरिएंटड मूवी करना चाहती हैं।

वैसे करीना के इस फैसले पर आपसभी का क्या कहना है? अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X