Ohhh...तो बिना मुंह मीठा किए ही उठती डॉली की डोली
शादी मतलब धूम धड़ाका, गहने, कपड़े, खाना, पकवान और मीठा। मीठे के बिना तो वैसे ही हमारे देश में कोई शुभ काम नहीं होता। लेकिन हमारी डॉली की डोली का रंग मिठाई बिना फीका पड़ते पड़ते रह गया शायद। वरना डॉली की डोली बिना मुंह मीठा किए ही उठती। अगर आपको लग रहा है कि ऐसा कोई डाइट कंट्रोल प्लान के तहत है तो ऐसा कुछ नहीं है। मामला थोड़ा सीरियस है।
सोनम कपूर बेंगलुरू में डॉली की डोली के प्रमोशन के लिए गई थीं। यहां उन्होंने बताया कि वो पहले भी जिंदल हेल्थ कैंप में हिस्सा लेने बेंगलुरू आई हैं। सोनम ने बताया कि वो बॉर्डर लाइन डायबिटिक थी। और यही कारण था कि उन्हें चेकअप के लिए आना पड़ा। लेकिन अब वो ठीक हैं। सोनम का कहना है कि उन्हें साउथ इंडिया बेहद पसंद है और मीन मॉइली और डोसा बहुत पसंद है।
ALSO SEE: PICS:फराह की पार्टी पर सोनम,दीपिका को तबू ने दी कड़ी टक्कर
सोनम डॉली की डोली को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और अब वो जमकर मीठा खाती हैं पर ध्यान भी रखती हैं कि लिमिट कभी क्रॉस ना हो। वरना अगर सोनम का ये बॉर्डर लाइन डायबिटीज़ कंट्रोल नहीं होता तो बिना मिठाई के ही उठती डॉली की डोली!
SEE: TRAILER: डॉली की डोली


Click it and Unblock the Notifications
