VIDEO - दीपिका ने कहा शादी मत करना, सोनम को भरोसा कि रणबीर शादी करेंगे ही नहीं!

रणबीर कपूर से लोगों को इतनी दिक्कत क्यों है, इसकी कुछ तो वजह होगी ही। चाहे उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण हों, या फिर एक्स बेस्ट फ्रेंड सोनम कपूर, रणबीर कपूर की उनकी फेवरिट लिस्ट में तो कतई नहीं है। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर के लिए इनकी चिढ़ इतनी है कि दोनों ने कॉफी विद करण को वी हेट रणबीर एपिसोड बना दिया था। सोनम कपूर ने उनके बारे में अजीबो गरीब राज़ खोले थे तो दीपिका ने तो यहां तक कह डाला था कि रणबीर कपूर को किसी कंडोम ब्रांड का एड ज़रूर करना चाहिए।

अब जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और दोनों के सगाई की खबरें आ रही हैं, तो रणबीर के इतने करीबी दोस्त कुछ तो कहेंगे ही। हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में दीपिका से इस बारे में पूछा गया तो उनकी कैट को मुफ्त की सलाह थी कि उससे शादी मत करना। इतना कह कर दीपिका हंस कर आगे बढ़ गईं। अब ये तो कैट पर है कि दीपिका की सलाह को सच में मानें या मज़ाक में लें।
ALSO SEE: PICS: फाइनली ऐसे किया रणवीर ने दीपिका को प्रपोज़

वहीं सोनम दीपिका से दो हाथ आगे निकलीं। एक अवार्ड शो में उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि रणबीर कपूर कैट से शादी नहीं करेंगे। दरअसल उनसे पूछा गया कि 2015 में वो क्या होते देखना चाहेंगी शाहरूख सलमान आमिर की एक साथ कोई मूवी, रणबीर कैट की शादी या फिर सलमान खान की शादी। इस पर सोनम का जवाब था कि तीनों में से कुछ नहीं होने वाला। हालांकि फिर फट से उन्होंने कहा कि वो रणबीर कपूर को शादी करते देखना चाहेंगी क्योंकि उन्हें भरोसा है कि ऐसा नहीं होने वाला है!

देखिए वीडियो में सोनम ने रणबीर के बारे में क्या कहा -

<iframe width="640" height="360" src="//www.youtube.com/embed/EoSXfaLiQ1M?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X