..................... I don't think that's the priority: Kangana Ranaut on working with Aamir Khan, why? - Hindi Filmibeat

Point To Be Noted: कंगना ने आमिर को उनकी जगह दिखायी

बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री कंगना रनाउत को अलग तरह के किरदार के लिए जाना जाता है। फिल्म गैंगस्टर से हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली कंगना रनाउत जितनी बिंदास पर्दे पर दिखती हैं उससे कहीं ज्यादा वो रीयल लाइफ में हैं। इसलिए कंगना को लोग अक्सर मुंहफट भी कहते हैं।

'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में काफी हॉट नजर आयीं कंगना

आमिर खान पर दिया उनका हालिया बयान इन दिनों सब जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां माधुरी दीक्षित-जूही चावला से लेकर दीपिका पादुकोण तक हर अभिनेत्री आमिर खान की एक्टिंग की दिवानी है और उनके साथ काम करने को इच्छुक रहती है, वहीं कंगना का यह कहना कि आमिर खान के संग फिल्म करना उनका एजेंडा नहीं है। अगर मौका मिला तो कभी साथ काम कर लेंगे लेकिन इसके पीछे वो पागल नहीं है, उनकी बेबाकी को खुल्लम-खुल्ला बयां करता है।

कंगना को लोग अक्सर मुंहफट भी कहते हैं

साथ ही आमिर खान के उस घमंड को भी चूर करता है जिसमें वो लोगों को इंकार करते हैं। अक्सर आमिर खान यह साबित करते हैं कि वो एक समय में केवल एक काम करते हैं और क्वालिटी पर यकीन करते हैं। वो दूसरे लोगों की तरह सक्सेस के पीछे नहीं भागते हैं, बल्कि सक्सेस उनके पीछे भागती है। लेकिन कंगना उनसे भी दो कदम आगे निकली और कह डाला कि वो अपनी सक्सेस खुद लिखती हैं।

'क्वीन' कंगना को अमिताभ ने भेजा फूल तो शाहरूख ने मांगे टिप्स

कंगना का यह दो टूक जवाब आमिर खान को कैसा लगा यह तो हम नहीं कह सकते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि आमिर के फैंस को तो बिल्कुल अच्छा नहीं लगा होगा। वैसे इस मामले में आमिर खान का कोई बयान नहीं आया है।

मालूम हो कि क्वीन फिल्म देखने के बाद आमिर खान, कंगना की एक्टिंग के कायल हो गये थे और उन्होंने कंगना के साछ स्क्रीन शेयर करने की इच्छा जतायी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X