बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना को 'क्वीन' कहलाना पसंद नहीं
लो बजट की इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अब तक 50 करोड़ की कमाई कर ली है जो अपने आप में एक बेहद ही हैरत अंगेज बात है। आज कंगना ना केवल लोगों की जान बन गयी है बल्कि वह निर्माता-निर्देशकों की भी पहली पसंद बन गयी है।
Pics: फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी
बावजूद इसके कंगना आज भी अपने अस्तित्व की तलाश कर रही हैं। सेल्फ मेड कंगना ने कहा कि वह सिर्फ अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं।
मैं उस मुकाम पर नहीं पहुंची हूं जहां ठहर जाने का दिल करे
अपनी पहली फिल्म 'गैंगस्टर -ए लव स्टोरी' से लेकर 'वो लम्हे', 'लाइफ.. इन का मेट्रो', 'फैशन', 'तनु वेड्स मनु' तक कंगना ने अपने कौशल को साबित किया है। लेकिन घरेलू बाजार में 50 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली विकास बहल निर्देशित 'क्वीन' ने सोने पे सुहागा का काम किया है।
Video: फिल्म 'क्वीन' के गाने
इसके बावजूद कंगना का कहना है कि 'क्वीन' शब्द हर अभिनेत्री के लिए हर शुक्रवार बदल जाता है। मुझे खुशी है कि मेरी फिल्म 'क्वीन' और फिल्म में मेरा काम लोगों को पसंद आया है लेकिन अभी मैं उस मुकाम पर नहीं पहुंची हूं जहां ठहर जाने का दिल करे। मैं खुद की मेहनत से बनी हूं। आज तक मैंने जो कुछ भी पाया है, उसके लिए मैंने बहुत संघर्ष किया है।
इसलिए मुझे लोग 'क्वीन' टैग से न नवाजे तभी अच्छा होगा। अभी भी मैं मौसम के रंग में नहीं हूं और ऐसा बनने की ख्वाहिश भी नहीं रखती हूं। मैं अपना काम ईमानदारी से करती हूं। मैं अलग-अलग तरह का काम करती हूं और अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रही हूं।"
फिलहाल कंगना का इस समय सारा ध्यान अपनी आने वाली फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' पर है जो कि 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी। यह फिल्म भी लीक से हटकर बनी है।


Click it and Unblock the Notifications
