शादी के मंत्रों के बीच दिया ने पंडित को क्यों रोका?
मुंबई। दिया मिर्ज़ा अपनी शादी से बेहद खुश हैं और ये खुशी उन्होंने आए दिन ट्विटर पर ज़ाहिर की है।
अपनी मेंहदी सेरेमनी पर दिया ने मेंहदी है रचने वाली गाना गुनगुनाते हुए ट्वीट भी किया।
कुछ दिनों पहले ही दिया मिर्ज़ा और साहिल सांघा परिणय सूत्र में बंध गए लेकिन सूत्रों के मुताबिक जब दिया मंडप में बैठकर शादी के सात वचन ले रही थीं तभी उन्होंने पंडित को बीच में टोक दिया। अब आप चौंकेंगे कि ऐसा क्या हो गया कि दिया ने मंत्रों को बीच में रोक दिया।
दिया की मासूमियत सुनकर आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल दिया को मंत्रों के दौरान पंडित जी 'जल्द पुत्र हो' का आशीर्वाद दिया। दिया ने बड़ी मासूमियत से पंडित जी को टोक कर कहा पुत्री हो। तो बात अब बस इतनी सी थी प्यारी सी दिया को प्यारी सी बेटी चाहिए।
रह चुकी हैं बेटी बचाओ की एंबेसडर
पहले भी दिया मिर्ज़ा बेटी अभियान के साथ जु़ड़ चुकी हैं जो दूरदर्शन के लिए एक छोटा प्रमोशनल वीडियो था। इस गीत में दिया ने वहीदा रहमान की छोटी उम्र का किरदार निभाया था। देखिये ये वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications
