दिया मिर्ज़ा पर काम का बोझ, हनीमून को किया इग्नोर
दिया मिर्ज़ा बेहद क्यूट और मासूम हैं इसलिए फ्लॉप फिल्मों की कतार लगाने के बाद भी हमने उन्हें माफ किया है। फिलहाल दिया अपने प्रोडक्शन हाउस के काम में ज़ोर शोर से लगी हुई हैं। उनके और उनके पति साहिल सांघा का जॉइंट प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में बॉबी जासूस को प्रोड्यूस किया।
बॉबी जासूस की रिलीज़ के बाद दिया और साहिल ने शादी कर ली लेकिन दोनों काम में इतने मसरूफ़ हैं कि उनके पास हनीमून पर जाने का भी टाइम नहीं है। दिया का मानना है कि शादी के बाद पति पत्नी को कुछ वक्त साथ गुज़ारना अहम होता पर वो और साहिल साथ काम करते हुए काफी इंजॉय कर रहे हैं।
पढ़िए: शादी के मंडप में दिया ने पंडित को क्यों रोका?
दिया ने ये भी बताया कि उनके दोस्त और करीबी इस बात से बहुत परेशान हैं और उनके और साहिल के लिए हनीमून प्लैन कर रहे हैं। दिया शादी के बाद लोगों के प्यार और दुआओं को काफी इंजॉय कर रही हैं।
जानिए: क्यों फ्लॉप होने के बाद भी दिल में रह गई RHTDM
दिया और साहिल सांघा ने एक साथ बॉर्न फ्री इंटरटेनमेंट नाम की कंपनी की शुरूआत की थी जो अब तक लव ब्रेक्सअप ज़िंदगी और बॉबी जासूस का निर्माण कर चुकी है और फिलहाल ये दोनों अपने सारे काम निपटा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
